अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति आसनसोल शाखा की तरफ से शहर के आर्य कन्या स्कूल में अंगदान को लेकर हुआ जागरूकता कार्यक्रम:
1 min read

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति आसनसोल शाखा की तरफ से आज आसनसोल के मुर्गासोल के आर्य कन्या स्कूल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके जरिए इस स्कूल की छात्राओं को अंगदान के बारे में जानकारी दी गई। दर असल इन दिनों राष्ट्रव्यापी अभियान चल रहा है जिसके जरिए अंगदान को लेकर पुरे देश में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत आज आर्यकन्या स्कूल में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां राष्ट्रीय अंगदान सखी मधु डुमरेवाल अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति आसनसोल शाखा की अध्यक्षा निधि पसारी स्कूल की प्रधान अध्यापिका उर्मिला ठाकुर सहित सभी शिक्षक उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को अंगदान को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें बताई गई साथ ही छात्राओं को अंगदान को लेकर जागरूक करने के लिए हरा रिबन भी दिए गए













