सीतारामपुर के बोका बाबा मंदिर के पास सड़क पर तेल गिरने से कई मोटरसाइकिल सवार गिरे:
1 min read
कुल्टी के सीतारामपुर में बोका बाबा मंदिर से सटी सड़क पर तेल गिर गया था जिससे इस घटना में कई मोटरसाइकिल सवार गिरकर घायल हो गए। गुरुवार को हुई इस घटनाकी सूचना मिलते ही नियामतपुर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच गई । इस घटना के संबंध में क्षेत्र के लोगों ने बताया कि आज जब एक गाड़ी इस सड़क से गुजर रही थी तभी कोई तेल जैसा पदार्थ गिर गया । सड़क इस तेल जैसे पदार्थ से सन गई।बाद में, इन सड़कों से गुजरते समय, कई मोटरसाइकिल सवार फिसल गए। घटना में करीब 25 लोग घायल हुए थे।बाद में पुलिस की पहल से सड़क पर मिट्टी व ईंट का चूरा फेंक कर स्थिति को सामान्य किया गया ।













