ममता बनर्जी मंत्रिमंडल में हुआ फेरबदल।
1 min readआसनसोल टाइम्स : उम्मीद के मुताबिक बुधवार को ममता मंत्रिमंडल में कुछ बदलाव किया गया 8 नए मंत्रियों के साथ नौ मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली जिन आठ नए मंत्रियों ने आज शपथ ली उनमें बालीगंज के विधायक बाबुल सुप्रियो दुर्गापुर पूर्व के विधायक डॉ प्रदीप मजुमदार स्नेहाशीष चक्रवर्ती नैहाटी के विधायक पार्थ भौमिक दिनहाटा के विधायक उदयन गुहा है। विप्लव और राय चौधरी और बीरबाहा हांसदा स्वतंत्र प्रभार के मंत्री बनाए गए हैं। ताजमुल हुसैन और सत्यजीत बर्मन राज्य मंत्री की जिम्मेदारी संभालेंगे आपको बता दें कि बीरबाहा हांसदा पहले राज्य मंत्री थे लेकिन अब उनको प्रोन्नति देकर स्वतंत्र प्रभार का मंत्री बनाया गया है।।














