ए आई एम आई एम नेता दानिश अजीज ने टीएमसी और भाजपा पर लगाए संगीन आरोप:
1 min read
पश्चिम बर्धमन ज़िला ए आई एम आई एम अध्यक्ष दानिश अजीज ने आज संवाददाताओं के सामने आने वाले 21 अगस्त को जमुरिया के 6 नंबर वार्ड में होने वाले उपचुनाव को लेकर कुछ बातें सामने रखीं। उन्होंने कहा कि 21 अगस्त को जमुरिया के 6 नंबर वार्ड में उपचुनाव होने जा रहा है इस उपचुनाव में प्रतिद्वंदिता करने के लिए ए आई एम आई एम की तरफ से 2 नामों पर विचार किया जा रहा था यह दो नाम है सुष्मिता हांसदा और कलीमूल मलिक। लेकिन कल रात से उनसे फोन पर संपर्क करने की कोशिश की जा रही है लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। दानिश अजीज ने कहा कि अब उनको चिंता हो रही है कि वह दोनों कहां है । उन्होंने बताया कि अब जबकि नामांकन भरने का समय बीत चुका है तो ए आई एम आई एम 6 नंबर वार्ड से प्रतिद्वंदिता नहीं कर पाएगी । उन्होंने कहा कि टीएमसी और भाजपा का राजनीतिक स्तर इतना गिर गया है कि वह लोग अब विपक्षी प्रत्याशियों को डराने धमकाने पर उतर आए हैं ताकि वह टीएमसी और भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ने से पीछे हट जाएं लेकिन वह यह समझ ले कि आज अगर एक व्यक्ति डर से अपने कदम पीछे खींचता है तो कल उनकी इस गुंडागर्दी के खिलाफ सैकड़ों लोग खड़े हो जाएंगे । दानिश अजीज ने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी और टीएमसी को यह बता देना चाहते हैं कि इस तरह से डरा धमकाकर ए आई एम आई एम के किसी भी कार्यकर्ता को सत्य का साथ देने से नहीं रोका जा सकता वह टीएमसी और भाजपा की गलत नीतियों का विरोध करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे












