कांग्रेस पार्षद एस एम मुस्तफा ने सौंपा नगर निगम में ज्ञापन:
1 min read
आसनसोल नगर निगम के 25 नंबर वार्ड के कांग्रेस पार्षद एस एम मुस्तफा ने आज आने वाले मुहर्रम के मद्देनजर नगर निगम को एक ज्ञापन सौंपा। इसके ज़रिए उन्होंने नगर निगम से मुहर्रम के मद्देनजर उनके वार्ड में जहा जहा सड़कें कच्ची हैं उन पर मुरम बिछाने का अनुरोध किया । उनका कहना था की श्रद्धालु जब करबला जाएंगे तो उनको इन कच्ची सड़कों से होकर जाना पड़ेगा इसे देखते हुए एस एम मुस्तफा ने नगर निगम से यह अनुरोध किया । उन्होंने बताया की उनके वार्ड में गुलजार मोहल्ला ओके रोड बीसी राय रोड सहित कई इलाकों में मोरम डालने की जरूरत है ।












