आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा प्रस्तुत किया गया प्रेम रामायण:
1 min read
बीती रात आसनसोल के बीएनआर इलाके में स्थित रविंद्र भवन में आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स तथा आनंदम ग्रुप आफ कंपनीज की तरफ से प्रेम रामायण का मंचन किया गया यहां मुंबई से आए कलाकारों ने इस नृत्य नाटिका को पेश किया इसका निर्देशन अतुल्य कौशिक ने किया ।

इस बारे में जानकारी देते हुए आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंभू नाथ झा ने कहा कि कोरोना काल के कारण 2 साल सभी लोग काफी मुश्किल में रहे लोग आतंकित थे मनोरंजन का कोई साधन नहीं था । इसे देखते हुए आसनसोल चैंबर आफ कमर्स की तरफ से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम को लेकर चेंबर के सदस्यों के साथ-साथ आम जनता में भी काफी उत्साह रहा वहीं चेंबर के अध्यक्ष ओमप्रकाश बगड़िया ने कहा कि इस कार्यक्रम को लेकर जनता और आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी काफी उत्साहित है और कार्यक्रम की शुरुआत से लेकर अंत तक लोग अपने स्थान पर अविचल बैठे रहे उन्होंने बताया कि महाभारत सीरियल में श्री कृष्ण की भूमिका निभाने वाले नितीश भारद्वाज भी आने वाले थे लेकिन किन्हीं कारणों से अपनी व्यस्तता के कारण मैं नहीं आ पाए हालांकि उन्होंने वादा किया है कि अगले 6 महीने के अंदर आसनसोल में जरूर एक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।













