नीमचा फांड़ी पुलिस की बड़ी कामयाबी:
1 min read
रानीगंज के जेके नगर क्षेत्र के चल बलपुर कॉलोनी में हुई एक चोरी की घटना का पर्दाफाश पुलिस ने महज 2 दिनों के अंदर कर दिया बताया जा रहा है कि चलबलपुर कॉलोनी निवासी किरण सिंह 5 जुलाई को घर में ताला लगाकर अपने रिश्तेदार के घर गए थे जब वह वापस आए तो देखा कि दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ है और घर में रखा सारा सामान चोरी हो गया है यह देखते ही उनके होश फाख्ता हो गए और उन्होंने फौरन नीमचा फांड़ी में इसकी शिकायत दर्ज की किरण सिंह द्वारा शिकायत दर्ज करने के तुरंत बाद नीमचा फांड़ी प्रभारी रंजीत विश्वास की अगुवाई में पुलिस हरकत में आ गई और महज 2 दिनों के अंदर मंगलवार को चोरी हुए सभी सामान के साथ दो आरोपियों को धर दबोचा पकड़े गए दो आरोपियों के नाम है जीतू भूईंया तथा राजन राजभर । रंजीत विश्वास के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान मे ना सिर्फ दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया बल्कि चोरी हुआ सारा सामान बरामद कर किरण सिंह को लौटा दिया गया पुलिस की इस कार्यवाही से किरण सिंह बेहद खुश हैं और उन्होंने पुलिस का शुक्रिया अदा किया उन्होंने कहा कि जब उनके घर में चोरी हुई थी घर का मंजर देखकर उनके पांव तले से जमीन खिसक गई थी क्योंकि घर पर रखे बेशकीमती सामान पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया था लेकिन जिस तरह से नीमचा फांड़ि की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए न सिर्फ चोरों को पकड़ा बल्कि उनका सारा सामान भी बरामद कर लिया इससे वह बेहद खुश हैं और पुलिस के शुक्रगुजार है












