महावीर स्थान मंदिर परिसर में निशुल्क न्यूरो थेरेपी शिविर का आयोजन किया गया:
1 min read
रविवार को आसनसोल के जीटी रोड के किनारे स्थित महावीर स्थान मंदिर परिसर में लाजपतराय मेहरा न्यूरो थेरेपी रिसर्च एंड ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट द्वारा एक न्यूरो थेरेपी शिविर लगाया गया यहां 40 लोगों का न्यूरो थेरेपी के जरिए मुफ्त इलाज किया गया । इस मौके पर न्यूरो थेरेपीस्ट डॉक्टर सुकुमार सिंह राय ने कहा कि आज इस शिविर के दौरान तकरीबन 40 लोगों का मुफ्त इलाज किया गया उन्होंने कहा कि उनकी चिकित्सा पद्धति में ना तो दवा की जरूरत होती है और ना ही किसी मशीन की भारतीय पारंपरिक तरीके से स्पांडिलाइसिस लेकर हड्डियों के जटिल रोग पेट की बीमारी सहित तमाम रोगों का इलाज किया जाता है उन्होंने बताया कि वह दुर्गापुर से यहां आज शिविर के लिए आए हैं लेकिन आसनसोल के मुर्गा सोल में डॉक्टर रानीत पाल की देखरेख में रोज मरीजों का इलाज किया जाता है ।












