मेयर विधान उपाध्याय पहुंचे 6 नंबर वार्ड किया उपचुनाव के लिए प्रचार:
1 min read
आने वाले 21 अगस्त को आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय 6 नंबर वार्ड से चुनाव लड़ेंगे आसनसोल नगर निगम का 6 नंबर वार्ड जमुरिया विधानसभा अंतर्गत बेनाली क्षेत्र में पड़ता है । आसनसोल नगर निगम के मेयर और 6 नंबर वार्ड से टीएमसी प्रत्याशी बिधान उपाध्याय रविवार को 6 नंबर वार्ड में प्रचार के लिए पहुंचे यहां जमुरिया ब्लॉक एक टीएमसी कार्यालय में उनको सम्मानित किया गया इस मौके पर जमुरिया के विधायक हरे राम सिंह एम एम आई सी सुब्रतो अधिकारी साधन राय सहित तमाम टीएमसी कार्यकर्ता और समर्थक गण उपस्थित थे इस मौके पर पत्रकारों से रूबरू होकर विधान उपाध्याय ने कहा कि पार्टी के आदेश पर वह जमुरिया क्षेत्र से चुनाव में प्रतिद्वंदिता करेंगे 21 अगस्त को यहां उपचुनाव होने वाला है जिसे लेकर अभी से टीएमसी कार्यकर्ता और समर्थक काफी उत्साहित है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने जिस तरह से पूरे बंगाल के साथ-साथ आसनसोल क्षेत्र का विकास किया है उससे वह अपनी जीत के प्रति पूरी तरह से आश्वस्त हैं












