ग्रीनहेवेन नामक संस्था की तरफ से किया गया वृक्षारोपण पार्षद डॉ देवाशीष सरकार रहे उपस्थित:
1 min read
रविवार को आसनसोल के एसबी गोरई रोड के किनारे स्थित विद्यासागर मैदान में ग्रीनहेवेन नामक एक संस्था की तरफ से वृक्षारोपण किया गया यहां संस्था के सदस्यों द्वारा 10 पौधे लगाए गए इस मौके पर 84 नंबर वार्ड के पार्षद डॉ देवासीश सरकार विशेष रूप से उपस्थित थे उन्होंने ग्रीनहेवेन के सदस्यों के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि आज के माहौल में इस तरह की पहल की आवश्यकता है जिससे पर्यावरण को प्रदूषण से बचाया जा सके । वही संगठन के सचिव शांतनु दास ने कहा कि 2016 से संगठन इस तरह के कार्यक्रम करता आ रहा है अब तक संगठन द्वारा लगभग ढाई सौ पौधे लगाए जा चुके हैं उन्होंने कहा कि भविष्य में भी वह इस तरह के कार्यक्रम को जारी रखेंगे शांतनु ने बताया कि वह सिर्फ पौधे लगाते ही नहीं बल्कि उन पौधों की देखरेख भी करते हैं अब तक उनके द्वारा लगाए गए 80 पौधे बड़े वृक्षों में तब्दील हो चुके हैं इस मौके पर शांतनु दास के अलावा पिनाकी मुखर्जी कुणाल कांति मंडल शोभन चटर्जी उज्जवल दास आदि उपस्थित थे













