6 चेंबर के पदाधिकारियों ने राहुल मजूमदार को किया सम्मानित:
1 min read
आज 6 चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के एक प्रतिनिधिमंडल ने सीईओ आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण (ADDA) और आयुक्त आसनसोल नगर निगम (AMC) राहुल मजूमदार से मुलाकात की और उन्हें सम्मानित किया। चैंबर ने एडीडीए और नगर निगम से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की । राहुल मजूमदार ने चैंबर्स को अपनी ओर से पूर्ण समर्थन और सहयोग का आश्वासन दिया। चैंबर ने एडीबीए के दो सहायक कार्यकारी अधिकारी शाश्वत दां और मानस पांडा को भी सम्मानित किया । इस मौके पर अजय खेतान महेश सवादिया पवन गुटगुटिया रवि मित्तल महेंद्र संघाई सचिन बलोदिया राजेश डोकानिया आशीष घीडिया मनदीप सिंह.लाली प्रेम गोएल उपस्थित थे












