पार्थो चटर्जी को किया गया तृणमूल कांग्रेस से सस्पेंड:
1 min read
एसएससी की नियुक्ति में भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी पार्थो चटर्जी को तृणमूल कांग्रेस के प्राथमिक सदस्यता पद से सस्पेंड कर दिया गया है आपको बता दें कि गुरुवार दोपहर को ही पार्थो चटर्जी को ममता बनर्जी मंत्रिमंडल से निष्कासित कर दिया गया था शाम को एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान अभिषेक बनर्जी ने घोषणा की कि पार्थो चटर्जी को तृणमूल कांग्रेस से भी सस्पेंड कर दिया गया उन्होंने कहा कि जब तक इस मामले की जांच चल रही है और जब तक पार्थो चटर्जी निर्दोष प्रमाणित नहीं होते हैं तब तक के लिए उनको सस्पेंड किया जाता है












