गांजा तस्करी मामले में दंपती को 10 साल की सजा:
1 min read
आसनसोल के एनडीपीएस कोर्ट में जज ने दंपत्ति को गांजा तस्करी के एक मामले में 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। जज ने गुरुवार को सजा का ऐलान किया । प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 अगस्त 2020 को कुलटी से 21 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया गया था। इस घटना में पप्पु अंसारी और शुवेतारा खातून को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में आठ लोगों की गवाही हुई थी। मंगलवार को पम्पू अंसारी और शुवेतारा खातून को दोषी पाया गया था। आज इस मामले में दोनों को 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है. इसके अलावा दोनों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। जुर्माना न देने पर और एक साल के कठोर कारावास का भी आदेश दिया












