एसएससी घोटाले में आरोपी पार्थो चटर्जी को ममता बनर्जी मंत्रिमंडल से हटाया गया:
1 min read
गुरुवार को पार्थो चटर्जी को ममता बनर्जी मंत्रिमंडल से हटा दिया गया इस संदर्भ में पश्चिम बंगाल सरकार के स्पेशल सेक्रेटरी द्वारा एक नोटिफिकेशन जारी किया गया जिसमें 28 जुलाई से पार्थो चटर्जी को उनके सभी मंत्री पदों से हटाने की बात कही गई है आपको बता दें कि एसएससी नियुक्ति घोटाले में पार्थो चटर्जी ईडी की हिरासत में है पार्थो चटर्जी की करीबी समझे जाने वाली अर्पिता मुखर्जी के घर से करोड़ों रुपए के नकद सोने के गहने आदि बरामद हुए हैं ईडी का कहना है कि इस भ्रष्टाचार में पार्थो चटर्जी की भी संलिप्तता है ईडी इन दिनों पार्थो चटर्जी को अपनी हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है ऐसे में ममता बनर्जी मंत्रिमंडल से पार्थो चटर्जी को हटा दिया गया है












