पश्चिम बंगाल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एक अधिकारी के साथ मेयर बिधान उपाध्याय की हुई जरूरी बैठक प्रदूषण को लेकर हुई चर्चा:
1 min read
शुक्रवार को पश्चिम बंगाल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एक अधिकारी ने आसनसोल नगर निगम में मेयर विधान उपाध्याय से मुलाकात की इस मौके पर डिप्टी मेयर वसीम उल हक भी उपस्थित थे इस दौरान आसनसोल में प्रदूषण को लेकर विचार विमर्श किया गया प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी ने आसनसोल में प्रदूषण की मात्रा पर संतोष जताया उन्होंने कहा कि आसनसोल में प्रदूषण पहले से बहुत कम हुआ है हालांकि उन्होंने सॉलि़ड वेस्ट मैनेजमेंट पर सवालिया निशान लगाया उनका कहना था कि सॉलि़ड वेस्ट मैनेजमेंट मैं आसनसोल नगर निगम को अभी और भी बेहतर प्रदर्शन करना है खास करके आसनसोल के प्रवेश द्वार काली पहाड़ी में जिस तरह से राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट गंदगी का अंबार लगा रहता है उस पर अधिकारी ने आपत्ति जताई उन्होंने कहा कि आप शहर को कितना भी सुंदर बना लें लेकिन प्रवेश द्वार पर अगर इस तरह की गंदगी का अंबार लगा रहे तो शहर स्वच्छ नहीं रह सकता । इस संदर्भ में मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि बहुत जल्द इस दिशा में कारगर कदम उठाए जाएंगे और काली पहाड़ी इलाके से उस गंदगी को हटाया जाएगा तथा एक अलग डंपिंग ग्राउंड बनाया जाएगा।












