79 नंबर वार्ड की महिलाओं ने लगाई मेयर से समस्याओं के निराकरण की गुहार:
1 min read
अपने तमाम समस्याओं को लेकर आज आसनसोल नगर निगम के 79 नंबर वार्ड की कुछ महिलाओं ने मेयर बिधान उपाध्याय से मुलाकात की उनका कहना है कि उनके वार्ड के पार्षद सीमा मंडल उनकी तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है इनका कहना है कि चुनाव में उन्होंने टीएमसी के लिए जी तोड़ मेहनत की थी लेकिन अब सीमा मंडल अपने वार्ड में भाजपा तथा माकपा से जुड़े लोगों को ज्यादा तवज्जो दे रही हैं इसके साथ यह महिलाओं ने अपने वार्ड में पानी तथा साफ-सफाई को लेकर भी कुछ समस्याओं के बारे में मेयर को जानकारी दी मेयर ने इनकी बातों को गौर से सुना और कहा कि इनकी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान निकाल लिया जाएग । इस संदर्भ में मेयर से मुलाकात करने आई महिलाओं की एक प्रतिनिधि मिठु दास गुप्ता ने बताया कि आज उन्होंने मेयर से मुलाकात कर अपनी कुछ समस्याओं के बारे में उनसे गुहार लगाई मैयर ने इनकी समस्याओं के जल्द से जल्द निराकरण का आश्वासन दिया है












