कांग्रेस पार्षद एस एम मुस्तफा ने सौंपा मेयर बिधान उपाध्याय को ज्ञापन:
1 min read
बुधवार को आसनसोल नगर निगम के 25 नंबर वार्ड के कांग्रेस पार्षद एस एम मुस्तफा नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय से मिलने पहुंचे उन्होंने मेयर से अपील की कि वार्ड नंबर 25 मैं एक ओवरहेड वॉटर टैंक बन रहा था लेकिन किन्ही कारणों से वह बंद हो गया है कांग्रेस पार्षद ने कहा कि उस टैंक के बन जाने से न सिर्फ 25 नंबर वार्ड बल्कि 24 25 28 29 नंबर वार्ड के लोगों को भी पानी की काफी सहूलियत होगी इसलिए उन्होंने 25 नंबर वार्ड के ही करमातीर्था के पास गुलजारी मोहल्ला में ओवरहेड टैंक के निर्माण की गुजारिश की मेयर ने उनकी बातों को गौर से सुना और यह पूरा मामला उप मेयर वसीम उल हक के सुपुर्द कर दिया उन्होंने कहा कि चुंकि वह जगह एडीडीए की है तो बहुत जल्द इस सिलसिले में एडीडीए चेयरमैन तापस बनर्जी को एक पत्र लिखेंगे ताकि यह काम तेजी से शुरू हो और वहां पर एक ओवरहेड टैंक का निर्माण हो सके इस संदर्भ में जब हमने आसनसोल नगर निगम के उप मेयर वसीम उल हक से बात की तो उन्होंने भी कहा कि आज मेयर ने उनको एक जिम्मेदारी सौंपी है ताकि जल्द से जल्द एक ओवरहेड टैंक का निर्माण हो सके उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में बहुत जल्द सर्वेक्षण किया जाएगा और जहां भी इस टैंक का निर्माण संभव होगा उसे बनाया जाएगा













