आसनसोल में 100 साल पुरानी इमारत को नगर निगम द्वारा तोड़ा गया
1 min readमंगलवार रात को आसनसोल नगर निगम की तरफ से आसनसोल के बस्तीन बाजार मोड़ पर स्थित मिलन स्टोर नामक एक इमारत को तोड़ दिया गया बताया जा रहा है कि इमारत तकरीबन 100 साल पुरानी है और पूरी तरह से जर्जर हो चुकी थी यह कभी भी गिर सकती थी जिससे यहां कोई बड़ा हादसा हो सकता था ऐसे में आसनसोल नगर निगम द्वारा इसे तोड़ दिया गया ताकि जान माल का नुकसान ना हो । इस अंदाज में आसनसोल नगर निगम के कानूनी सलाहकार सुदीप्तो घटक ने बताया कि आसनसोल नगर निगम के विशेषज्ञों और अभियंताओं द्वारा दी गई रिपोर्ट के बाद इस भवन को तोड़ने का फैसला लिया गया दरअसल इस भवन में कुछ दुकानें हैं इन दुकानों के मालिकों के साथ भवन के मालिक का एक मामला अदालत में लंबित है लेकिन सुदीप्तो घटक ने बताया कि इंसान की जिंदगी से महत्वपूर्ण और कुछ नहीं है इसी सोच को मद्देनजर रखते हुए इस भवन को गिराने का फैसला लिया गया उन्होंने कहा कि उन्हें अदालत में चल रहे मामले की कोई जानकारी नहीं है लेकिन भवन की जर्जर हालत को देखते हुए आसनसोल नगर निगम द्वारा इस भवन को गिराने का फैसला लिया गया और आज प्रशासन की मौजूदगी में इस भवन को तोड़ दिया गया। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इस भवन के दुकानों के मालिकों के साथ भवन के मालिक की बैठक होगी













