एमआईसी के विभागों के नामों की हो गई घोषणा:
1 min read
आखिरकार आसनसोल नगर निगम के एमआईसी के विभागों की घोषणा हो गई मेयर विधान उपाध्याय ने हमारे संवाददाता को बताया कि सभी एमआईसी को उनके उनके विभाग सौंप दिए गए हैं उन्होंने बताया कि दिव्येंदु भगत स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे वही इंद्राणी मिश्रा को एनयूएलएल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वही सुब्रत अधिकारी को शिक्षा विभाग मानस दास को सेनेटरी विभाग गुरदास चैटर्जी को क्रीड़ा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।क्ष आपको बता दें कि जब से एमआईसी के नामों की घोषणा हुई थी तभी से विपक्ष द्वारा एम आई सी के पदों की घोषणा करने की मांग की जा रही थी आखिरकार मंगलवार को यह घोषणा कर दी गई । वही जब मेयर विधान उपाध्याय से पार्षद के तौर पर उनके चुनाव को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सही समय पर वह चुनाव में भी खड़े हो जाएंगे हालांकि उन्होंने इस बात का खुलासा करने से इंकार कर दिया कि वह कितने नंबर वार्ड से पार्षद का चुनाव लड़ेंगे












