मंगलवार सुबह बरामद किया गया खदान में समा गए सुनील हांसदा का शव:
1 min read
मंगलवार को आसनसोल नॉर्थ थाना अंतर्गत बड़ा पुकुरिया इलाके में एक परित्यक्त खदान में समा गए वाहन चालक सुनील हांसदा का शव बरामद किया गया आपको बता दें कि रविवार रात को सुनील हांसदा वाहन लेकर आसनसोल रेलवे स्टेशन जा रहे थे वह सीएमपीडीआई में कार्यरत थे आसनसोल स्टेशन से वह अपने किसी अधिकारी को लेने जा रहे थे लेकिन हल्की हल्की बारिश होने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और बड़ा पुकुरिया इलाके में एक परित्यक्त खदान में समा गया सोमवार को जब इस घटना का पता चला तब युद्ध स्तर पर उनकी तलाश शुरू हुई लेकिन सोमवार को वाहन तो मिल गया था लेकिन सुनील का कोई पता नहीं चला था मंगलवार सुबह 5:30 बजे के आसपास सुनील का शव बरामद कर लिया गया घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है सुनील के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।












