आसनसोल महिला थाना द्वारा आर्य कन्या स्कूल में चलाया गया जागरुकता अभियान:
1 min read
मंगलवार को आसनसोल के आर्य कन्या स्कूल में आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के आसनसोल महिला थाना की तरफ से एक जागरूकता कार्यक्रम किया गया इसके साथ ही यहां सामाजिक संस्था जेसीआई द्वारा नेस्ले इंडिया की तरफ से स्कूल की छात्राओं में हॉर्लिक्स भी बांटे गए इस मौके पर एसीपी देवराज दास महिला थाने की प्रभारी पीयाली जाना आसनसोल दक्षिण थाने के प्रभारी कौशिक कुंडू आर्य कन्या स्कूल की प्रिंसिपल उर्मिला ठाकुर सहित कई पुलिस अधिकारी और स्कूल के शिक्षक गण मौजूद थे यहां पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को उनके सुरक्षा संबंधी कुछ जरूरी उपाय सुझाए जिससे कि वह सुरक्षित रह सके और किसी भी अनजान खतरे से खुद को बचा सके












