आसनसोल नगर पालिका वार्ड नंबर 24 पार्षद आलिया रविवार को आसनसोल जिला अस्पताल आई:
1 min read
आसनसोल नगर निगम के वार्ड नंबर 24 की पार्षद फनसबी आलिया रविवार को आसनसोल जिला अस्पताल पहुंची । उन्होंने यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि उनके वार्ड निवासी मोहम्मद इम्तियाज की शनिवार रात बाराबनी इलाके में एक सड़क हादसे में मौत हो गयी । पार्षद ने आरोप लगाया कि नेशनल हाईवे पर मोहम्मद इम्तियाज को टक्कर मारने वाली कार की लाइटें काम नहीं कर रही थीं.खलासी टॉर्च जलाकर चालक को रास्ता दिखा रहा था । फनसबी आलिया ने इस घटना का कड़ा विरोध किया और कहा कि कैसे बिना लाइट के हाईवे पर वाहन चलाया जा रहा था ।उन्होंने कहा कि वह इस मामले को लेकर प्रशासन से संपर्क करेंगी और दोषियों को सजा दिलाने की मांग करेंगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों और जिस तरह से 30 वर्षीय मोहम्मद इम्तियाज की जान चली गई, वह दोबारा न हो.












