आसनसोल के हीरापुर थाना अंतर्गत बर्नपुर बस स्टैंड के पास आबकारी विभाग द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया:
1 min read
बर्दवान समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों में अवैध शराब की खपत से लोगों की मौत के बाद आबकारी विभाग जागरूकता अभियान चला रहा है. .लोगों से अवैध शराब (चोलाई) न पीने की अपील करने के लिए आबकारी विभाग विभिन्न थाना क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चला रहा है ।इसी क्रम में आबकारी विभाग द्वारा रविवार को आसनसोल के हीरापुर थाना अंतर्गत बर्नपुर बस स्टैंड के पास अभियान चलाकर लोगों को अवैध शराब का सेवन न करने के प्रति जागरूक किया और अवैध शराब बेचने वालों की जानकारी देने की अपील की ।आबकारी विभाग के कर्मचारी विनीत रंजन ने कहा कि यह अभियान जारी रहेगा.












