रविवार को आसनसोल के रवीन्द्र भवन, बीएनआर में छात्रों के लिए एक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया:
1 min read
पश्चिम बर्दवान जिला तृणमूल छात्र परिषद द्वारा रविवार को आसनसोल के बीएनआर क्षेत्र के रवीन्द्र भवन में एक समान समारोह का आयोजन किया गया । इस सम्मान सभा में इस वर्ष विभिन्न बोर्ड परीक्षाओं में मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा, टीएमसी नेता अशोक रुद्र और तृणमूल कांग्रेस और तृणमूल छात्र परिषद के विभिन्न नेता और समर्थक मौजूद थे। .यहां कई छात्रों को बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम के लिए सम्मानित किया गया। शत्रुघ्न सिन्हा ने अपना भाषण देते हुए कहा कि ये प्रतिभाशाली छात्र देश का भविष्य हैं और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चाहती हैं कि वे भविष्य में राज्य के साथ-साथ देश की भी सेवा करें












