आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन पहुंचे अभिषेक सिंघानिया के घर उनको दी मुबारकबाद:
1 min read
आसनसोल के राहालेन निवासी अभय सिंघानिया ने आईसीएसई की दसवीं कक्षा की परीक्षा में पूरे देश में दूसरा स्थान हासिल कर आसनसोल का नाम रौशन किया सोमवार को आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी अभय के घर पहुंचे और उनको उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मुबारकबाद दी इस मौके पर अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि जिस तरह से अभय ने पूरे शहर का नाम रौशन किया है वह काबिले तारीफ है उन्होंने कहा कि यह अभय के कठिन परिश्रम का ही नतीजा है कि पूरे देश में आज आसनसोल शहर का नाम गूंज रहा है उन्होंने इसके लिए न सिर्फ अभय बल्कि उनके पूरे परिवार के लोगों को बधाई दी और कहा कि यह सब की मेहनत का नतीजा है कि अभिषेक इतना अच्छा रिजल्ट करने में सफल हुए हैं उन्होंने आश्वासन दिया कि आसनसोल नगर निगम अभय के साथ है और भविष्य में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किसी भी प्रकार की मदद के लिए हमेशा तत्पर है












