आसनसोल चेंबर ऑफ कामर्स के सदस्यों ने दी आलिया रफत को मुबारकबाद:
1 min read
हाल ही में निकले आईसीएसई की दसवीं के परिणाम में आसनसोल की रहने वाली आलिया रफत ने पूरे शहर का नाम रौशन किया । बंगाल स्तर पर वह प्रथम वहीं अखिल भारतीय स्तर पर उन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया। उनकी इस कामयाबी पर पूरा शहर उनपर नाज कर रहा है। आसनसोल चेंबर ऑफ कामर्स की तरफ से एक प्रतिनिधिमंडल ने उनके घर जाकर आलिया को बधाई दी ।

इस प्रतिनिधिमंडल में चेंबर के सचिव शंभूनाथ झा सलाहकार नरेश अग्रवाल मुकेश तोडी अशोक अग्रवाल आनंद पारिख शामिल थे । चेंबर के इस प्रतिनिधिमंडल ने आलिया को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई दी साथ ही उनके परिवार के लोगों को भी मुबारकबाद दी । चेंबर के पदाधिकारियों ने कहा कि आलिया की कामयाबी ने दिखा दिया है की बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से पीछे नहीं हैं बस जरूरत है तो प्रोत्साहन की और वह जीवन के हर क्षेत्र में कामयाबी के झंडे गाड़ सकती हैं । उन्होंने भविष्य के लिए आलिया को शुभकामना दी और चेंबर की तरफ से किसी भी प्रकार की मदद की जरूरत हो उसे मुहैया कराने का आश्वासन दिया ।













