एक अभिभावक ने लगाया एक स्कूल पर संगीन आरोप:
1 min read


आसनसोल के एसबी गोरई रोड पर स्थित सेंट मैरी गोरेटी स्कूल के खिलाफ संजय चौबे नामक एक अभिभावक ने सनसनीखेज आरोप लगाया है उनका आरोप है कि यह पूरा स्कूल जिस जमीन पर बना हुआ है वह राज्य सरकार की जमीन है और स्कूल प्रबंधन ने इसपर अवैध तरीके से कब्जा कर रखा है उन्होंने कहा कि पिछले 5 तारीख को उन्होंने मेयर बिधान उपाध्याय को इस संदर्भ में एक ज्ञापन सौंपा था फिर 8 तारीख को एक रिमाइंडर भी दिया था इतना ही नहीं उन्होंने व्हाट्सएप के जरिए पश्चिम बर्दवान जिला शासक को भी इस गोरखधंधे की जानकारी दी थी लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं आई उन्होंने कहा कि उनके पास सबूत है जो यह साबित करता है कि जिस जमीन पर यह स्कूल बना हुआ है वह राज्य सरकार की है और इसपर अवैध तरीके से कब्जा करके रखा गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सेंट मैरी गोरेट्टी स्कूल प्रबंधन पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है । संजय चौबे ने कहा कि उनकी एक बेटी यहां कक्षा 12 में पढ़ती है और दूसरी कक्षा 7 में उनका यहां रोजाना आना जाना है और यही वजह है कि उनको इस गोरखधंधे की जानकारी मिली












