आज होगा भारत के 16वे राष्ट्रपति के लिए मतदान:
1 min read
आज भारत के 16वे राष्ट्रपति के लिए चुनाव होगा । लोकसभा तथा राज्यसभा के सभी सांसद और विभिन्न विधानसभाओं के विधायक मतदान करेंगे । सत्ता पक्ष एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू को प्रत्याशी बनाया गया है। द्रौपदी मुर्मू एक आदिवासी नेत्री हैं । उनका जन्म ओडिशा में हुआ था। वह झारखंड की राज्यपाल भी रह चुकी हैं । आंकड़ों पे अगर नजर डालें तो द्रौपदी मुर्मू की जीत पक्की लग रही है । लोकसभा तथा राज्यसभा के साथ विभिन्न राज्यों में भी एनडीए या भाजपा की सरकार है । ऐसे में द्रौपदी मुर्मू की राह आसान लग रही है। लेकिन विपक्ष के सर्वसम्मत प्रत्याशी यशवंत सिन्हा भी मैदान में हैं । भले ही वह आंकड़ों में पिछड़ रहे हों लेकिन वह भी सत्ता पक्ष को एक जोरदार चुनौती देना चाहते हैं। हालाकी उन्होंने कई बार कहा है कि द्रौपदी मुर्मू से उनकी लड़ाई सिद्धांतो की लड़ाई है । आज राष्ट्रपति पद के लिए मतदान होगा। 21 तारीख को नतीजे आ जाएंगे । उसी दिन भारत के 16वे राष्ट्रपति का नाम को घोषणा होगी।












