महुआ मोइत्रा की गिरफ्तारी की मांग पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने निकाली रैली:
1 min read
टीएमसी नेत्री और सांसद महुआ मोइत्रा द्वारा मां काली पर दिए गए बयान की मुखालफत करते हुए रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की तरफ से आसनसोल नगर निगम के 29 नंबर वार्ड अंतर्गत धदका मोड़ से एक विरोध रैली निकाली गई यह विरोध रैली आसनसोल उत्तर थाना के सामने जाकर खत्म हुई यहां इन लोगों ने वहां महूआ मैत्रा के खिलाफ नारेबाजी की और उनकी गिरफ्तारी की मांग की इस मौके पर कृष्णेंदु मुखर्जी गौरव गुप्ता सहित तमाम नेता कार्यकर्ता समर्थक उपस्थित थे उनका कहना था कि जिस तरह से महुआ मोइत्रा ने मां काली का अपमान किया है वह ना काबिले बर्दाश्त है और भारतीय जनता पार्टी तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा महुआ मोइत्रा के गिरफ्तारी की मांग करता है












