हिंदु जागरण मंच द्वारा आसनसोल में किया गया विरोध प्रदर्शन:
1 min read
।राजस्थान के उदयपुर में एक हिंदू दर्जी कन्हैयालाल की हत्या और टीएमसी नेता महुआ मैत्रा की मां काली पर टिप्पणी के विरोध में, शनिवार को आसनसोल के इस्माइल मोड़ में हिंदू जागरण मंच द्वारा एक विरोध सभा आयोजित की गई थी । हिंदु जागरण मंच के सदस्यों ने उदयपुर में हुई घटना की कड़ी निंदा की और दोषियों को सजा देने की मांग की।उन्होंने महुआ मैत्रा की टिप्पणियों की निंदा की और कहा कि उन्होंने हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया है।आसनसोल जिला हिंदू जागरण मंच के संगठनात्मक संपादक अमित सरकार ने कहा कि जिस तरह से महुआ मोइत्रा ने जिस तरह से मां काली को लेकर टिप्पणी की है वह निंदाजनक है और इसकी जितनी भी निन्दा की भर्त्सना की जाए कम है।












