रुपनारायणपुर फांड़ि पुलिस ने हेरोइन के साथ एक युवक को किया गिरफतार:
1 min read
सालनपुर थाना क्षेत्र के रूपनारायणपुर चौकी से पुलिस ने एक युवक को 20 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है.20 ग्राम हेरोइन की अनुमानित कीमत 70 से 80 हजार रुपए है । झारखंड सीमा के रूपनारायणपुर क्षेत्र के हंसीपहाड़ी क्षेत्र से पुलिस ने मारुति स्विफ्ट कार में सवार युवक को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया.पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार युवक का नाम अर्जुन ढीबर (27) है. वह ईसीएल का रहने वाला है. आसनसोल दक्षिण थाना अंतर्गत बारचक में ईसीएल कालोनी का रहने वाला है। पुलिस को शुरू में पता चला कि गिरफ्तार अर्जुन धीबर ने हेरोइन का सेवन भी करता है और इलाके में तस्करी का काम भी करता है । पता चला है कि कल शाम रूपनारायणपुर चौकी के प्रभारी मनजीत धारा व ए.एसआई रंजीत सरकार की पुलिस टीम नाका चेकिंग कर रहे थे तो युवक ने गाड़ी रोके बिना भागने की कोशिश की पुलिस ने युवक की कार को रोककर उसकी तलाशी ली. तलाशी में हेरोइन मिली. उसे जिला अदालत ले जाया गया. रविवार पुलिस द्वारा जांच के लिए आरोपी के 7 दिनों के लिए पुलिस हिरासत का अनुरोध दिया गया












