आजादी के अमृत महोत्सव पर आसनसोल रेल मंडल द्वारा हुआ रन फॉर यूनिटी का आयोजन:
1 min read
आजादी के अमृत महोत्सव” के तहत शनिवार को रेलवे सुरक्षा विशेष बल, आसनसोल की महिला बटालियन द्वारा यूनिटी रन और वृक्षारोपण का आयोजन किया गया । विदित हो कि भारत भर के सभी सरकारी, निजी और गैर-सरकारी संस्थानों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है
इस रन फॉर यूनिटी का उद्घाटन मंडल रेल प्रबंधक परमानंद शर्मा ने किया. उन्होंने शनिवार सुबह साढ़े छह बजे रन फॉर यूनिटी टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । बटालियन से 63 सदस्यों की एक टीम रन फॉर यूनिटी में 2 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग से जुबली पेट्रोल पंप, शहीद भगत सिंह बीएनआर मोड, लोको ग्राउंड मोड, डीआरएम कार्यालय तक इस दौड़ में शामिल हुई. यातायात के माध्यम से । .बटालियन ने कुल 15 किमी की दूरी तय की।













