गोली से घायल महिला को लाया गया एईचएलजी अस्पताल:
1 min read
शुक्रवार शाम को चैताली मंडल नाम की महिला को गोली लगने के कारण आसनसोल के एचएलजी अस्पताल लाया गया.इस संबंध में एचएलजी अस्पताल की पीआरओ पूर्वी तनेजा ने बताया कि चैताली मंडल नाम की महिला गोली लगने से घायल होकर यहां लाईं गई थी । उनका यहां प्राथमिक इलाज किया गया फिर उन्हें यहां भर्ती होने के लिए कहा गया लेकिन उन्होंने भर्ती होने से इनकार कर दिया और जो उनके साथ थे वे उनको साथ लेकर चले गए। उन्होंने बताया कि पुलिस को खबर दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा अपनी तरह से जांच में जुट गई है।












