shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

जमुरिया थाने की तरफ से जरूरतमंदों में बांटे गए मुफ्त राशन:

1 min read

शुक्रवार को चांदा इलाके के एक निजी होटल में जमुरिया थाने की तरफ से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजन में नेस्ले इंडिया और जेसीआई की भी अहम भूमिका रही। इसके जरिए ढाई सौ जरूरतमंदों में मुफ्त राशन बांटे गए । इसके साथ ही पौधे भी बांटे गए इस मौके पर डीसी सेंट्रल ड कुलदीप एस एस मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित थे। इनके अलावा जमुरिया थाने के ओसी राहुल देव मंडल श्रीपुर फांड़ी आईसी शेख रियाजुद्दीन एसीपी सेंट्रल टू श्रीमंत बनर्जी सुशांत चैटर्जी एमआईसी सुब्रत अधिकारी सहित जमुरिया थाना श्रीपुर फांड़ी जमुरिया ट्रैफिक के तमाम अधिकारी मौजूद थे । वही नेस्ले इंडिया की तरफ से संजीव सिंह उपस्थित थे साथ ही राकेश अग्रवाल भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। यहां साइबर सेल के अधिकारियों ने लोगों को साइबर अपराधों से बचने की सलाह दी । वहीं जमुरिया ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों ने लोगों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी और ट्रैफिक नियमों के पालन की हिदायत दी । कार्यक्रम के दौरान डीसी सेंट्रल डॉक्टर कुलदीप एसएस में लोगों को साइबर अपराध ट्रैफिक नियमों का पालन करने संबंधी कई अहम जानकारियां दी साथ ही चाइल्ड मैरिज को लेकर भी डॉ कुलदीप एसएस ने कहा कि ऐसा बिल्कुल ना करें इससे आने वाले समय में उस युवती के जीवन में तमाम तरह की परेशानियां आ सकती है । उन्होंने कहा कि आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से प्राप्ति नाम से एक परियोजना चलाई जा रही है जिसके तहत इस तरह के सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं । इसके साथ ही पिछले कुछ समय में जिन लोगों के मोबाइल चोरी हुए थे या खो गए थे जमुरिया थाने के प्रयास से उन मोबाइलों को बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page