डामरा में बालु चोरी के खिलाफ स्थानीय लोगों का विक्षोभ, गुरुवार को किया पथावरोध:
1 min read
आसनसोल के डामरा इलाके में स्थानीय निवासियों ने बालू चोरी के आरोप में सड़क जाम कर दिया. उनकी शिकायत है कि नदी की नौचालन क्षमता बढ़ाने के नाम पर यहां रेत की चोरी की जा रही है । उन्होंने गुरुवार दोपहर यह कह कर सड़क जाम कर दिया कि जब तक यहां से बड़े वाहनों को नहीं रोका जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा । रात के अंधेरे में बालू की तस्करी को रोकने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है । इस बारे में इस क्षेत्र के पुर्व तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष संजय रॉय ने् अपनी नाराज़गी जताई।
इस मुद्दे पर स्थानीय लोगों में भी गुस्सा है।












