सीबीआई के शिकंजे में ईसीएल के अधिकारी:
1 min read
बीते कुछ महीनों से केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई और ईडी द्वारा आसनसोल शिल्पांचल में कोयला तस्करी के मामले में गतिविधियां बढ़ा दी गई हैं। इसी क्रम में बुधवार को सीबीआई के शिकंजे में ईसीएल के सात अधिकारी आ गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार इनमे पूर्व और वर्तमान मिलाकर 4 जनरल मैनेजर स्तर के अधिकारी भी हैं । प्राप्त जानकारी के अनुसार इन सभी से बुधवार को कोलकाता के निजाम पैलेस में सीबीआई अधिकारियों द्वारा पूछताछ की जा रही थी तकरीबन 7 घंटे की कड़ी पूछताछ के बाद इनको हिरासत में ले लिया गया कल इन सभी को आसनसोल की सीबीआई अदालत में पेश किया जाएगा कोयला तस्करी मामले में एक साथ ईसीएल के साथ अधिकारियों की गिरफ्तारी निस्संदेह एक बड़ा कदम है।













