अखिल भारतीय गणतांत्रिक महिला समिति की तरफ से हुआ विरोध प्रदर्शन:
1 min read
आसनसोल के आश्रम मोड क्षेत्र में बुधवार को अखिल भारतीय गणतांत्रिक महिला समिति की ओर से विरोध रैली का आयोजन किया गया. इस मौके पर संगठन की तरफ से केंद्र और राज्य सरकार को जमकर लताड़ लगाई गई। नेतायों ने कहा कि कहा कि आज केंद्र और राज्य सरकारों के गलत नीतियों के कारण आज जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। इनका कहना था कि केंद्र सरकार के कारण आज देश में महंगाई बेरोजगारी चरम पर है । उन्होने आरोप लगाया कि राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है । वामपंथी नेताओं ने पश्चिम बंगाल में शिक्षकों की भर्ती में फर्जीवाड़े का आरोप लगाया। समिति की ओर से शांति मजूमदार जहांआरा खां कृष्ण दासगुप्ता समेत संगठन के सभी सदस्य मौजूद रहे।आश्रम चौराहे पर जनसभा से पूर्व संगठन की ओर से एक रैली निकाली गई, रैली में बड़ी संख्या में संगठन के सदस्य मौजूद रहे, बाद में रैली आश्रम चौराहे पर जनसभा में बदल गई । इस आंदोलन के कारण आश्रम मोड़ भारी जाम लग गया ।













