बिना मास्क के आसनसोल नगर निगम में आज से नो एंट्री:
1 min read
पूरे राज्य के साथ-साथ आसनसोल शिल्पांचल में भी कोरोना ने फिर से दस्तक दे दी है। पश्चिम बर्दवान जिला मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी मोहम्मद यूनुस खान ने हाल ही में एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि फिर से पश्चिम बर्दवान जिले में कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है आंकड़ों के मुताबिक यह संक्रमण सबसे ज्यादा आसनसोल कारपोरेशन क्षेत्र में बढ़ रहा है इसे देखते हुए नगर निगम के मेयर बिधान उपाध्याय ने बुधवार को कुछ दिशा निर्देश जारी किए इसके तहत गूरुवार से आसनसोल नगर निगम के मुख्य भवन या किसी भी दफ्तर में प्रवेश करने के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा बिना मास्क के किसी को भी आसनसोल नगर निगम के मुख्य भवन या अन्य किसी दफ्तर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी नगर निगम के सभी कर्मचारियों को भी मास्क पहनना अनिवार्य होगा इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी लोगों के घर घर जाकर इस बात का पता लगाएंगे कि किसने अभी तक वैक्सीन का दूसरा डोज या बूस्टर डोज नहीं लगाया है ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनको वैक्सीन का दूसरा डोज या बूस्टर डोज लगाया जाएगा।












