बराकर शहर के हाट तल्ला स्थित बराकर आदर्श फ्री प्राइमरी स्कूल मे मिड डे मील योजना के तहत कक्षा 1 से चार तक के छात्र छात्राओं के अबिभावको को खाद्य सामग्री बितरण किया गया ।
1 min readबराकर 9 जून ।बराकर शहर के हाट तल्ला स्थित बराकर आदर्श फ्री प्राइमरी स्कूल मे मिड डे मील योजना के तहत कक्षा 1 से चार तक के छात्र छात्राओं के अबिभावको को खाद्य सामग्री बितरण किया गया ।इस दौरान स्कूल के प्रधान शिक्षक रंजीत पासवान ने बताया कि आज स्कूल मे सभी छात्रों के अबिभावको को 2 किलो चावल ,चीनी 250 ग्राम ,दाल 250 ग्राम ,आलू 1 किलो ,सोयाबीन एक पैकेट ,ओर छात्रो के लिए पहनने के लिए जूता दिया गया ।उन्होंने कहा कोरोना के मद्देनजर सरकार द्वारा जारी सभी दिशानिर्देश का पालन करते हुए खाद्य पदार्थ बितरण किया गया ।


इस अवसर पर ठाकुर टुडू ,राजेश नोनिया सहित सभी कर्मचारी उपस्थित थे ।वही दूसरी ओर बराकर आदर्श विद्यालय एचएस स्कूल मे कक्षा 5 से 8 तक के छात्रों के अबिभावको के बीच खाद्य पदार्थ बितरण किया गया ।इस अवसर पर स्कूल के प्रधान कैलाश राय ने बताया कि पूर्व की भांति इस बार भी कक्षा 5 से लेकर कक्षा 8 तक के छात्रों के अबिभावको को क्रमबद्ध तरीके से सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मास्क पहनकर तथा अभिभावकों को भी मास्क का ब्यवहार कराते हुए सुरक्षा घेरे मे खड़े कर खाद्य पदार्थ बितरण किया गया ।उन्होंने बताया जो अभिभावक आज नही आ पाए है उन्हें कल भी खाद्य पदार्थ दिया जाएगा ।इस अवसर पर कैलाश राय के अलावे शिक्षक आरके साहनी ,मिस्टू साहू ,संजीत पाल सहित सभी कर्मचारी उपस्थित थे ।












