आसनसोल नगर निगम के वार्ड नंबर 65 के हसनपुरा मे नाली का पानी निकलने नही देने को लेकर पीड़ित महिला ने कुल्टी थाने मे शिकायत दर्ज करवाई
1 min readकुल्टी 9 जून ।आसनसोल नगर निगम के वार्ड नंबर 65 के हसनपुरा मे नाली का पानी निकलने नही देने को लेकर पीड़ित महिला ने कुल्टी थाने मे शिकायत दर्ज करवाई है तथा समस्या के जल्द समाधान करने की गुहार लगाई है ।

इस सम्बंध मे बताया जाता है कि कुल्टी थाना अंतर्गत वार्ड नंबर 65 हसनपुरा निवासी पीड़ित महिला ने कुल्टी थाने मे अपने शिकायत मे कहा है कि उनके पड़ोसी खुर्शीद ,केशरिया ओर कयूम ने उनके घर से निकलने वाले नाली के पानी को रोक दिया है ।उन्होंने बताया कि यह नाली पिछले कई वर्षों से उसी रास्ते से होकर जाती थी ।

परंतु जब निगम द्वारा गली को ढलाई कर पक्कीकरण किया गया उसी समय से नाली का पानी रुका हुआ है और उसके मुहाने पर दीवार बना दिया गया है ।दीवार से कुछ ही दूरी पर नाली है जिसमे मिला देने से समस्या समाप्त हो जाएगी ।उन्होंने बताया कि कई बार नाली खोलने का प्रयास किया गया लेकिन उपरोक्त लोग व उनके परिवार के सदस्य झगड़ा करने पर उतारू हो जाते है ।जिसको लेकर स्थानीय प्रशासन को अवगत कराया गया है ।

बराकर से अमन शाव की ख़ास रिपोर्ट












