आसनसोल नगर निगम चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा
1 min readआसनसोल के पूर्व मेयर सह भाजपा नेता जितेंद्र कुमार तिवारी ने आने वाले आसनसोल नगर निगम चुनाव की रणनीति को लेकर सभी पूर्व पार्षद अभिजीत आचार्य, आशा शर्मा, कृष्णेंदु मुखर्जी, आदि के साथ बैठक की।

जितेंद्र तिवारी ने कहा कि आगामी नगर निगम चुनाव के मद्देनजर संगठन को मजबूत करना है हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में नगर निगम के 106 में से 66 वार्डों में भाजपा को बढ़त मिली है हम सभी एकजुट होकर और मजबूती से लड़ेंगे












