पश्चिम बर्दवान जिले के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी ने कोरोना के बढ़ते ग्राफ पर जताई चिंता:
1 min read
एक बार फिर से पूरे बंगाल के साथ-साथ पश्चिम बर्दवान जिले में भी कोरोना का ग्राफ बढ़ रहा है। इस संदर्भ में हमने पश्चिम बर्धमान जिले के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी मोहम्मद यूनुस खान से बात की उन्होंने कहा की हाल के दिनों में कोरोना का ग्राफ बढ़ा है और रोज पहले के मुकाबले ज्यादा कोरोना के मरीज पाए जा रहे हैं हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इस बार कौरोना बीमारी की तीव्रता इतनी ज्यादा नहीं है लेकिन फिर भी जिस तरह से लोग भीड़भाड़ वाली जगहों पर भी मास्क नहीं पहन रहे हैं और सभी प्रकार के धार्मिक हो या राजनीतिक या अन्य कोई अनुष्ठान किए जा रहे हैं उस पर भी उन्होंने चिंता जताई बच्चों में कोरोना के असर पर मोहम्मद यूनुस खान ने कहा कि बच्चों में भी करना पाए गए है लेकिन उनमें बीमारी की तीव्रता कम है ।












