फिरोज खान एफके के नेतृत्व में पीस इंडिया ने किया आसनसोल जिला अस्पताल का दौरा:
1 min read
अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संगठन पीस इंडिया के संस्थापक चेयरमैन फिरोज खान उर्फ एफके और अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद ने मंगलवार को आसनसोल जिला अस्पताल का दौरा किया आपको बता दें कि सामाजिक संगठन पीस इंडिया हमेशा सामाजिक कार्यों में संलिप्त रहती है और समाज के लोगों को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने की कोशिश करती है इसी क्रम में आज वह अपनी पूरी टीम के साथ आसनसोल जिला अस्पताल पहुंचे और वहां का जायजा लिया इस मौके पर फिरोज खान एफके और प्रदीप प्रसाद ने बताया कि जिस तरह से आसनसोल जिला अस्पताल में आम जनता द्वारा गंदगी की जा रही है वह ठीक नहीं है इससे गंदगी तो हो ही रही है बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ जा रहा है उन्होंने लोगों से गुटखा खाकर कहीं भी थुकने आर कुछ भी खा कर कहीं भी गंदगी फैलाने से मना किया । फिरोज खान एफ के और प्रदीप प्रसाद ने बताया कि आज उन्होंने अपनी पूरी टीम के साथ आसनसोल जिला अस्पताल के विभिन्न स्थानों का जायजा लिया और लोगों को गंदगी न फैलाने के लिए जागरूक किया इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी टीम द्वारा गंदगी की साफ-सफाई भी की गई उन्होंने सभी से आसनसोल जिला अस्पताल को स्वच्छ रखने की अपील की उनका कहना था कि अस्पताल आम जनता का अस्पताल है और इसको स्वच्छ रखना हम सबकी जिम्मेदारी है उन्होंने बताया कि बहुत जल्द उनके संगठन की तरफ से रेलवे स्टेशन सिटी बस स्टैंड सहित आसपास के इलाकों में भी इस तरह के कार्यक्रम किए जाएंगे और आगे भी इस तरह के कार्यक्रम जारी रहेंगे ।












