सचिन राय बनाए गए गंधर्व कला संगम के नए अध्यक्ष:
1 min read
सोमवार को गंधर्व कला संगम का इंस्टॉलेशन डे मनाया गया इस मौके पर यहां एक नई कमेटी का भी गठन किया गया सचिन राय नई कमेटी में अध्यक्ष बनाए गए इस संदर्भ में सचिन राय ने कहा कि आज गंधर्व कला संगम का इंस्टॉलेशन डे मनाया गया इस मौके पर कुछ अहम फैसले लिए गए उन्होंने बताया कि गरीबों के लिए मुफ्त वस्त्र मुहैया कराने का फैसला लिया गया है। इसको फ्री बाजार का नाम दिया गया है उन्होंने बताया कि इस बाजार में गरीब जरूरतमंद और विशेषकर आदिवासी समुदाय के लोगों के लिए मुफ्त में उनके मनपसंद वस्त्रों की व्यवस्था की गई है इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि जो लोग यहां नहीं आ सकते उनके पास जाकर उनको उनकी जरूरत के वस्त्र मुहैया कराए जाएंगे साथ ही वस्त्र संग्रह भी किया जाएगा ताकि इन जरूरतमंद लोगों में यह वस्त्र बांटे जा सके। इसके साथ ही सचिन राय ने कहा कि गंधर्व कला संगम के सदस्य जिस इंसान में जो भी प्रतिभा हो उसे विकसित करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी












