रिच ड्रेजिंग कंपनी के अधिकारियों के साथ मारपीट,बालु माफियाओं पर लगा रहा है आरोप:
1 min read
बारिश के दिनों में दामोदर नदी में पानी ज्यादा हो जाने से आसपास के इलाके बाढ़ में डूब जाते हैं इससे बचने के लिए दामोदर नदी की साफ सफाई का फैसला लिया गया था। रिच ट्रेडिंग कंपनी नामक एक कंपनी को इस काम की जिम्मेदारी सौंपी गई थी इस कंपनी की तरफ से आरोप लगाया जा रहा है कि सालतोड़ा थाना अंतर्गत ईश्वरदा क्षेत्र में जब उनकी कंपनी के कर्मचारी दामोदर नदी की साफ सफाई का काम कर रहे थे तब अचानक कुछ लोग वहां आए और उनके साथ मारपीट की और उनके कार्यालय में तोड़फोड़ की ।

इस संदर्भ में कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी अनुज शर्मा ने कहा की अचानक कल रात कुछ लोग आए आर उनके कार्यालय में तोड़फोड़ की उनके कर्मचारियों के साथ मारपीट की और व्यापक रूप से लूटपाट की। अनुज शर्मा ने आरोप लगाया कि उनके कर्मचारियों को इतनी बुरी तरह से पीटा गया के दो की हालत बेहद नाजुक हो गई है उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में थाने में एफ आई आर दर्ज कराई गई है अनुज शर्मा ने कहा कि संतोष और बादल घोष के नेतृत्व में इस घटना को अंजाम दिया गया इसके अलावा पिंटू बावरी नरेश बावरी श्यामा पद घोष भी इस अपराध में शामिल है इन लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई गई है ।

उन्होंने कहा कि इससे पहले काला झरिया में भी ऐसा ही कुछ हुआ था वह मामला शांत हुआ तो अब यहां समस्या खड़ी हो गई अनुज शर्मा ने कहा कि हमलावर यह चाहते थे कि उनको बालू घाट से बालू चोरी करने दिया जाए और यहां से जो ट्रकें निकल रही हैं हर ट्रक के लिए उनको पैसे दिए जाएं अनुज शर्मा ने बताया कि इस संदर्भ में शालतोड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है और पुलिस भी हरकत में आ गई है ।













