28 अगस्त को होगी आसनसोल में इंटर डिस्ट्रिक्ट कराटे प्रतियोगिता:
1 min read
कराटे विशेषज्ञ गणेश प्रसाद ने रविवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि 28 अगस्त को बर्नपुर गुरुद्वारा में अंतर जिला कराटे प्रतियोगिता होगी, जिसमें पश्चिम बर्दवान के अलावा हुगली उत्तर 24 परगना के कराटे के खिलाड़ी शामिल होंगे ।उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों के कराटे खिलाड़ी आकर प्रतियोगिता में भाग लेंगे, उन्होंने कहा कि उनके अपने आसनसोल कराटे होम प्वाइंट से 100 छात्रों के अलावा अन्य जिलों से आए 200 छात्र यानी कुल 300 बच्चे शिरकत करेंगे। प्रतियोगिता को इंडिपेंडेंस कप 2022 का नाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता पहली बार आसनसोल में होने जा रही है । उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में शिरकत करने वाले खिलाड़ियों को उनकी संस्था की तरफ से भविष्य में यथासंभव आर्थिक मदद भी की जाएगी ।














