अग्निमित्रा पाल ने महुआ मोइत्रा के खिलाफ हीरापुर थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी:
1 min read
आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल ने आज हीरापुर थाने में टीएमसी नेत्री महुआ मोइत्रा के खिलाफ एफ आई आर दर्ज की आपको बता दें कि हाल ही में महुआ मोइत्रा द्वारा मां काली पर दिया गया एक बयान विवादों में आ गया है इसी के खिलाफ आज अग्निमित्रा पालने हीरापुर थाने में उनके खिलाफ एफ आई आर दर्ज की और राज्य प्रशासन से उनको गिरफ्तार करने की मांग की उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है इसमें राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शामिल है टीएमसी इस तरह के बयानों के जरिए राज्य में एक विशेष समुदाय को संदेश देना चाहती है कि हिंदू देवी-देवताओं के अपमान करने पर भी उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की जाएगी ऐसे करके वह 30% वोट बैंक का समर्थन अपने तक रखना चाहते हैं उन्होंने कहा कि सायनी घोष ने भी देवादीदेव महादेव का अपमान किया था तृणमूल कांग्रेस के करीबी समझे जाने वाले कवि ने भी महादेव का अपमान किया था लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती जबकि ममता बनर्जी नुपुर शर्मा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करवा देती है अग्निमित्रा पाल ने कहां जब तक महुआ मौईत्रा के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती और उनको गिरफ्तार नहीं किया जाता है भाजपा का यह आंदोलन जारी रहेगा












