आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल ने की एक स्वास्थ्य जांच शिविर में शिरकत:
1 min read
आसनसोल दक्षिण विधानसभा अंतर्गत धेनुआ क्षेत्र में एक स्वयंसेवी संस्था द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया । यहां कई लोगों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच करवाई गई हैं और विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा जरुरी सलाह दी गई। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्रिमित्रा पाल मौजूद थीं। .उनकी मौजूदगी में यहां बड़ी संख्या में लोगों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विधायक ने आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को इस तरह से एक दूसरे की मदद के लिए आगे आना चाहिए












