मंत्री बेचाराम मन्ना पंहुचे आसनसोल:
1 min read
पश्चिम बंगाल के श्रम मंत्री बेचाराम मन्ना ने आज आसनसोल के कन्यापुर में श्रम कल्याण बोर्ड द्वारा स्थापित एक प्रशिक्षण केंद्र का दौरा किया, ताकि आसनसोल दुर्गापुर सहित क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को विभिन्न कारखानों में रोजगार पाने के लिए प्रशिक्षण मिल सके । बेचाराम मन्ना ने कहा कि आज जब वे यहां मुआयना करने आए तो देखा कि प्रशिक्षण केंद्र बहुत उच्च स्तर का है और आसनसोल से यहां आना बहुत आसान है, इसलिए यहां प्रशिक्षण दिया जाता है तब आसनसोल दुर्गापुर सहित इस औद्योगिक क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को लाभ होगा.उन्होंने कहा कि यहां विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा.उन्होंने यह भी कहा कि विभिन्न कंपनियों से बातचीत की जाएगी ताकि यहां के प्रशिक्षित युवाओं को वहां नौकरी मिल सके।












