अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में आदिवासी समाज ने सौंपा जिला शासक दफ्तर को ज्ञापन:
1 min read
आदिवासी समुदाय की ओर से गुरुवार को पश्चिम बर्दवान जिला शासक कार्यालय को ज्ञापन सौंपा गया । इस ज्ञापन में आदिवासी समुदाय की ओर से कई मांगें रखी गईं, जिनमें से एक आदिवासी संताली शिक्षा बोर्ड का गठन 2006 वन अधिनियम काजी नजरुल विश्वविद्यालय में संथाली भाषा में स्नातकोत्तर की पढ़ाई शुरू करना प्रमुख थे। इस संबंध में आदिवासी समुदाय के प्रतिनिधियों ने कहा कि इन सभी मांगों को लेकर वे पहले ही प्रशासन को ज्ञापन दे चुके हैं और जब तक इन मांगों पर सार्थक पहल नहीं होती तब तक उनका ज्ञापन देना जारी रहेगा ।












